Train Fire: रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, आठ यात्रियों की मौत; दमकल मौके पर

नेशनलTrain Fire: रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, आठ यात्रियों की...

Date:

Madurai Train Fire: तमिलनाडु में एक ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना सामने आई है। तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 8 यात्रियों की उसमें झुलसकर मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान ट्रेन मदुरै स्टेशन पर यार्ड में खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन के कोच में आग लग गई। कोच में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है। जिसे बुझाने में अग्निशमन कर्मी और दर्जनों गाड़ियां मौके पर हैं। और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की प्रतीक्षा की जा रही है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5.15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभा को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद तुरंत ही कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। हालांकि ट्रेन के अन्य डिब्बों को आग से अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आग लगने का कारण

दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन में आग लगने के कारणों की जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते लगी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर की “अवैध रूप से तस्करी” कर रहे थे और इससे कोच में आग लग गई। कोच में लगी आग काफी भीषण थी। जिसे बड़ी मुश्किल से अग्निशमन कर्मियों ने बुझाकर काबू पाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...