LPG Rate: आज देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। तेल कंपनियों ने ये बढ़ोत्तरी कमर्शियल एलपीजी गैंस सिलेंडर कीमत में की है। तेल वितरण कंपनियों की तरफ से एलपीजी गैंस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की हैं। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1780 रुपए, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1882,50 रुपए, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1732 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 1944 रुपए में बिक रहा है।
तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1,773 रुपए से बढ़कर 1780 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 1882.50 रुपए हो गया है। जो पहले 1875.50 रुपए था। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब 1732 रुपए हो गई है जो पहले 1725 रुपए थी। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 1937 रुपए से बढ़कर 1944 रुपए हो गया है।
इससे पहले जून में Commercial LPG Gas Cylinder के दाम में 83 रुपए और मई में 172 रुपए की कटौती हुई थी।
Domestic LPG Gas Cylinder की कीमतों में बदलाव नहीं
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रत्येक शहरों में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर का दाम स्थिर है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत समान हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव दिल्ली में 1103 रुपए, कोलकाता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 1129 रुपए, मुंबई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 1102,50 रुपए और चेन्नई में 1118.50 रुपए है। देश में आखिरी बार एलपीजी घरेलू गैंस के दाम में बदलाव एक साल पहले किया गया था। उस दौरान 14 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपए बढ़ गया था। इसके बाद कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

