Haryana Nuh violence update: नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक होने पर उसको बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसको लेकर नूंह में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस जांच कर रही है आखिर इस धमकी का सोर्स क्या है। इंटरनेट पर आरडीएस से उड़ाने की धमकी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नूंह ब्रिज मंडल की धार्मिक यात्रा पर हमले को लेकर अभी तक दर्जनों गिरफ्तारी हो चुकी है। सावन के अंतिम सोमवार को इस बार नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में शिवलिंग पर शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक के लिए अभी से पुलिस व्यवस्था दुरूस्त की जा चुकी है। बता दें यात्रा से तीन दिन पहले वीरेश शांडिल्य को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है।
विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 28 अगस्त को नूंह में नलहड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का एलान विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से किया हुआ। यात्रा से तीन दिन पहले वीरेश शांडिल्य को और मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शांडिल्य की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। इंटरनेट पर आरडीएस से शांडिल्य और शिव मंदिर को उड़ाने की धमकी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया है। शांडिल्य ने कहा कि नूंह ब्रिज मंडल की धार्मिक यात्रा पर हमले को लेकर कट्टरपंथियों का विरोध कर रहे हैं।
नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक
सावन के अंतिम सोमवार को वो अपने तख्त के साथियों सहित नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसकी जानकारी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को मिलकर दे चुके हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि 3 दिन पूर्व आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वो नूंह को मिनी पाकिस्तान बनने नहीं देंगे। यात्रा की जानकारी डीजीपी, एडीजीपी सीआईडी, आई जी अंबाला सहित उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं। वहीं मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

