Cuba Fire: आकाशीय बिजली गिरने से तेल भंडारन में भीषण आग, 100 किमी तक फैला धुएं का गुबार

इंटरनेशनलCuba Fire: आकाशीय बिजली गिरने से तेल भंडारन में भीषण आग, 100...

Date:

क्यूबा के मतंजस शहर में एक तेल भंडारण में आकाशीय बिजली गिरने से लगी भीषण आग अब अनियंत्रित हो गई है। आग के चलते आसपास के इलाके धमाकों से गूंज रहे हैं। आग की लपटें इतनी तेज है कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अधिकारियों के मुताबिक भीषण आग में 121 लोग झुलस गए और 17 दमकलकर्मी अभी तक लापता हैं। ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि अग्निशमनकर्मी और अन्य विशेषज्ञ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेज आंधी के बाद आकाशीय बिजली एक टैंक पर गिरी। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे टैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद जैसे ही हेलीकॉप्टरों ने आग पर पानी गिराते हुए उड़ान भरी तो काले धुएं का गुबार हवाना की ओर करीब 100 किलोमीटर पश्चिम की ओर फैल गया।

Read also: ISRO SSLV-D1 Launch Live: इसरो ने एसएसएलवी-डी1 लॉच कर रच दिया नया इतिहास

घटना के बारे में ऊर्जा और खान मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अग्निशमनकर्मी और अन्य विशेषज्ञ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। रात में आंधी के दौरान कई स्थानों पर आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 800 लोगों को आग की लपटों से अभी तक बचाया जा सका है। अधिकारियों ने कहा कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी।  सरकारी सूत्रों के मुताबिक तेल क्षेत्र में अनुभव वाले मित्र देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से भी मदद मांगी है। उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने आग बुझाने के लिए तकनीकी मदद की पेशकश की। घटना के कुछ देर बाद राष्ट्रपति मिगुएल डियाज ने मेक्सिको,निकारागुआ,रूस, वेनेजुएला,   अर्जेंटीना और चिली को मदद पेशकश के लिए धन्यवाद दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related