- पूर्व विधायक के भाई हाजी यूनुस बाल-बाल बचे
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज हुई एक सनसनीखेज घटना में पूर्व विधायक हाजी अलीम के छोटे भाई हाजी यूनूस के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कार सवार चार-पांच बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है। खबर लिखे जाने तक एक घायल की मौत हो गयी। इस हमले में हाजी यूनुस बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आयीं हैं। इस घटना की जानकारी पाते ही सक्रिय हुए एसपी संतोष कुमार सिंह और जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से हाल जाना।
Read also: यूपी के बुलंदशहर में कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में हुई विसर्जित
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हरिपुरा में हाजी यूनुस एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। वापसी में उनका काफिला काली नदी के पुल के पास पहुंचा तो उनकी गाड़ी पर चार-पांच युवकों ने फायरिंग कर दी। हाजी यूनुस के सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में हमलावरों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। स्विफ्ट कार में बैठकर बदमाश शिकारपुर की ओर भाग निकले।
Read also: दिल्ली में पकड़ा गया नंदू गैंग का एक शार्प शूटर
गोली लगने से शमी, आलम, अफजल, शादाब, खाली, राशिद घायल हो गए। घायल खालिद को गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। जिलाधिकारी और एसएसपी खुद मामले पर निगाह बनाए हुए हैं और उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। वहीं हाजी यूनुस इस हमले में बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटे ही आई हैं।

