Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे जहां एक तरफ सत्ताधारी दल और विपक्ष जनता को भेदने की रणनीति बना रहे हैं वही गुजरात कांग्रेस को आय दिन एक झटका लग रहा है। कोई नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर अन्य दल का हिस्सा बन रहा है तो कोई पार्टी राजनीति की सक्रियता से विराम ले रहा है। वही अब खबर है कि गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने कुछ महीनों के लिए सक्रिय राजनीति से अवकाश लेने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक सोलंकी ने यह घोषणा उनके वैवाहिक संबंधों में आई दिक्कतों के कारण की है। असल मे कुछ दिन पूर्व इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद इनके आपसी संबंधों में मतभेद देंखने को मिला। वही अब इसी संदर्भ में सोलंकी ने यह निर्णय लिया है। सोंलकी ने कहा कि कुछ महीनों के लिए राजनीति से दूर रहने और इस अवधि के दौरान “दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछड़े समुदायों के लोगों” से मिलने पर ध्यान केंद्रित करने का उनका निर्णय स्वैच्छिक है।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात चुनाव में जीत के राजनीतिक इतिहास को समझने में जुटी आप
जानकारी के लिए बता दें जो वीडीयो वायरल हुआ था उसमें दिख रहा था की सोलंकी से अलग रह रही उनकी पत्नी रेशमा घर मे एंट्री करती है और एक महिला पर यह आरोप लगाते हुए उसे पीटती हैं कि उसने उनके पति को उनसे अलग किया है। वही अब सोलंकी ने मीडिया कर्मियों से संवाद के दौरान यह स्पष्ट किया है कि वह सक्रिय राजनीति से कुछ दिन दूर रहेगें और अपना अधिक समय अल्पसंख्यक, पिछडो के बीच बिताएंगे। हालांकि सोलंकी ने कहा है कि उनको आलाकमान से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह खबर है कि उन्हें अल्पसंख्यक और पिछडो को कांग्रेस की ओर करने के लिए आलाकमान से निर्णय दिया गया है।
सोंलकी ने अपनी पत्नी को इंगित करते हुए कहा वह उनके विरोधियों के साथ मिलकर उनके राजनीतिक करियर के साथ खेल रही है। वह सिर्फ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए यह सब स्वांग रच रही है। क्योंकि विरोधी कांग्रेस के साथ मेरी छवि जोड़कर कांग्रेस की छवि धूमिल करना चाहते हैं।

