IPL 15th Edition Final Tomorrow: क्या गुजरात दोहराएगी राजस्थान का इतिहास?

स्पोर्ट्सIPL 15th Edition Final Tomorrow: क्या गुजरात दोहराएगी राजस्थान का इतिहास?

Date:

तौक़ीर सिद्दीक़ी 

आईपीएल के 15 वे एडिशन का फाइनल कल अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर खेला जाएगा। टीमें होंगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स। मतलब एक टीम मेज़बान और दूसरी मेहमान, यानि मुकाबला मेहमानों और मेज़बानों के बीच है अब ऐसी स्थिति में किस टीम को एडवांटेज मिल सकती है। ज़ाहिर सी बात है टूर्नामेंट का असल मेज़बान भले ही BCCI हो पर गुजराती अस्मिता तो गुजरात टाइटंस के साथ ही होगी। देश का सबसे विशाल स्टेडियम वह भी गुजरातियों से भरा हुआ, हौसला तो GT खिलाडियों का बढ़ेगा ही लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि 2008 में आईपीएल का पहला पहला और इकलौता फाइनल खेलने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने ट्रॉफी भी मेजबान बनकर नहीं उठाई थी बल्कि नवी मुंबई के डी वाई पाटिल मैदान पर उठाई थी। 

अभी सोशल मीडिया में गुजरात को ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरिट माना जा रहा है, तर्क दिया जा रहा है कि गुजरात के कप्तान हार्दिक पटेल आईपीएल फाइनल्स के लिए बड़े लकी हैं, जब जब वह फाइनल खेले हैं टीम को खिताब मिला है, अब तो कप्तान भी हैं तो सोने पे सुहागा जैसी बात, साथ ही आईपीएल की अपनी अबतक की यात्रा की सबसे सफल फॉर्म के साथ। बात सही भी, क्रिकेट में संयोगों का बड़ा हाथ होता है. हार्दिक ने मुंबई के लिए चार बार फाइनल खेला और मुंबई हर बार चैम्पियन तो उस लिहाज़ से गुजरात का चैम्पियन बनना तो बनता ही है, फाइनल खेलने का इतना एक्सपीरियंस तो कुछ ही खिलाडियों के पास हो सकता है, कम से कम राजस्थान के तो किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं। 

Also Read : IPL 2022 : अंतिम लीग मैच में गरजा कोहली का बल्ला, प्ले ऑफ के लिए RCB अब दुआओं के सहारे

वैसे भी आईपीएल में पहली बार उतरी गुजरात की टीम की बात करें तो उनका अबतक का सफर नंबर वन ही रहा है। हार्दिक तो फॉर्म में हैं ही, डेविड मिलर इस बार धमाका कर रहे हैं, तेवतिया भी यूएई के प्रदर्शन से आगे बढ़ चुके हैं, शुभमन गिल ने बहुत अच्छी नहीं तो बहुत बुरी परफॉरमेंस भी नहीं की है साथ ही साईं सुदर्शन अच्छा साथ दे रहे हैं, रिधिमान साहा चिराग़ बुझने से पहले वाला प्रदर्शन कर रहे हैं यानि उनकी लौ भी तेज़ है. गेंदबाज़ी में राशिद खान हमेशा की तरह कमाल के हैं, मोहम्मद शामी, अल्ज़ारी जोज़फ़, यश दयाल लगातार विकेट चटका रहे हैं। मतलब अभी तक सबकुछ परफेक्ट जा रहा है। 

वहीँ राजस्थान की बात करें तो उनके साथ 2008 की यादें हैं, हालाँकि इस टीम में उस टीम का कोई खिलाडी मौजूद नहीं हैं, एक खिलाडी रविंद्र जडेजा हैं जो उस फाइनल में राजस्थान के लिए खेले थे मगर अब वह CSK साथ हैं. फिर टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन जितने प्रतिभाशाली हैं, कम से आईपीएल में उनकी जो परफॉरमेंस रहती है वह बेजोड़ है, यह अलग बात है कि नेशनल टीम में वो अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते। हमेशा की तरह इस बार भी वो ज़बरदस्त फॉर्म में हैं।

Also Read : World Boxing Championship : भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से कमाया सोना

उनके साथ जोस बटलर का जोश है, क्या गज़ब की फॉर्म में है यह इंग्लिश बल्लेबाज़, चार शतक, आठ सौ से ज़्यादा रन. किसी टीम को चैम्पियन बनाने में और कैसा खिलाडी होना चाहिए?  फिर इनका साथ देने  देवदत्त पडीक्कल, यशस्वी जायसवाल और शेमरान हेटमायर जैसे बल्लेबाज़ राजस्थान की बल्लेबाज़ी को और मज़बूत बनाते हैं. गेंदबाज़ी में पर्पल कैप के मज़बूत दावेदार युवी चहल, ट्रेन बोल्ट, प्रसिद्द कृष्णा और ओबेद मकोय जो पिछले कई मैचों से राजस्थान को मुश्किल से निकालते आये हैं , यानी एक सुपर बैलेंस टीम। 

जब दोनों टीमें बैलेंस हैं तो मैच का रुख किधर मुड़ेगा, मेरा सीधा सा कहना है हालातों पर, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, दुर्घटना मतलब मिसफील्डिंग, कैचों का टपकाना। कुछ भी हो मैच अच्छा और दिलचस्प होने की उम्मीद है, बस देखना यह है कि राजस्थान फाइनल जीतकर 14 साल पहले का अपना इतिहास दोहराएगा या फिर गुजरात टाइटंस की टीम राजस्थान का इतिहास दोहराएगी यानि अपने पहले ही प्रयास में खिताबी जीत का।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...