Gujarat chunavi dangal:- गुजरात की राजनीति में आजकल कई विधायकों के नाम को लेकर हलचल मची हुई है। यह ऐसे विधायक है जिन्होंने राजनीति में अपनी दमदार पकड़ बना रखी है। अब एक ऐसे ही विधायक हैं अल्पेश ठाकोर जिन्होंने वर्ष 2017 में राधनपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में जीत हासिल की थी। यह एक ऐसे नेता हैं जो कि समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं समाज के बीच इनकी अच्छी धमक बनी हुई है। वही अगर हम बात इनके राजनीतिक सफर की करें तो यह तब शुरू हुआ जब इन्होंने पाटीदारों को दिए जाने वाले आरक्षण का विरोध जताया और इसके खिलाफ एक समानांतर आंदोलन किया।
Gujarat chunavi dangal:- भाजपा खेलेगी गुजरात मे क्षत्रिय ठाकुर सेना के संस्थापक पर बड़ा दाव, 7 लाख लोग इनके साथ
Date:
इस आंदोलन ने अल्पेश को एक अलग पहचान दी और वर्ष 2011 में इन्होंने जब क्षत्रिय ठाकुर सेना का गठन किया तो सामान्य वर्ग ने इनके साथ आना आरंभ किया और अब तक इनकी इस सेना में 7 लाख लोग जुड़ गए। आज अल्पेश का गुजरात में दमदार जलवा है। इन्होंने 2016 में गुजरात मे शराबबंदी आंदोलन किया और कांग्रेस से इस्तीफा देकर वर्तमान में यह भाजपा का हिस्सा बन गए हैं।
अगर हम भाजपा की बात करे तो यह पिछले 25 वर्षों से गुजरात मे पिछडो और उच्च जाति के समर्थन से अपनी विजय के लक्ष्य को तय करती है। अल्पेश की क्षत्रिय ठाकुर सेना ने आज 7 लाख सदस्य हैं जो कि उच्च वर्ग के है। अब जब अल्पेश भाजपा परिवार का हिस्सा है तो भाजपा को ठाकुर, ब्राह्मण और पिछडो को अपने खेमे में करने में कतई वक्त नहीं लगेगा और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अल्पेश के सहारे बड़ा दांव खेल सकती है।

