व्यापार:- अभी हाल ही में टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग एप ट्वीटर को 44 बिलियन डॉलर के साथ खरीद कर सबको चौका दिया है। जब से एलन ने ट्वीटर को खरीदा है यह हर ओर सुर्खियों में बने हुए हैं।
क्योंकि बड़े विलय-अधिग्रहण सौदों की सूची में मस्क और ट्विटर के मध्य हुई यह डील दुनिया की 6 नम्बर की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।
हालाकि वैल्यू के हिसाब से अगर देखे तो सबसे बड़ा सौदा
22 वर्ष पहले Vodafone Airtouch plc और Mannesmann के बीच हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले तीन साल में 3 ऐसे कारोबारी सौदे हुए हैं जो जब भी हुए इन्होंने मार्केट में धमाल मचा दिया है और यह लोगों की जुबान पर रहे हैं।
जाने सबसे बड़े कारोबारी सौदे के बारे में:-
अगर हम सबसे पहले महंगे सौदे की बात करें तो पिछले तीन साल का सबसे बड़ा करोबारिक सौदा करीब 8620 करोड़ डॉलर (6.60 लाख करोड़ रुपये) का था।
यह सौदा पिछले तीन साल का सबसे बड़ा एमएंडए सौदा है। जो एकीकरण कंपनी के मौजूदा ऑस्ट्रेलियन पैरेंट कंपनी बीएचपी ग्रुप लिमिटेड के तहत हुआ था।
इस सौदे के बाद वर्ष 2020 में एक सबसे बड़ा कारोबारी सौदा यूनीलीवर पीएलसी और यूनीलीवर एनवी के बीच हुआ था । यह अक्टूबर महीने में यूनीलीवर पीएलसी के शेयरधारकों ने कंपनी की इस योजना को मंजूरी दे दी कि यूनीलीवर एनवी का यूनीलीवर पीएलसी में विलय कर दिया जाए। यह सौदा करीब 8100 करोड़ डॉलर (6.20 लाख करोड़ रुपये) का हुआ था।
इसके अलावा दुनिया के अमीर बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में कैंडी क्रशगेम वीडियो गेम बनाने वाली एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 6870 करोड़ डॉलर (5.26 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का ऐलान किया था। यह सौदा गेमिंग इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है।

