- पुलिस स्मृति दिवस पर षहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर बोले योगी -सरकार आपके साथ
- बिकरु कांड के शहीदों को दिए एक करोड़
न्यूज डेस्क। पुलिस स्मृति दिवस 2020 के अवसर पर देश भर की पुलिस के शहीदों को याद किया गया। लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने षहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने षहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विष्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ है। सरकार की ओर से 122 षहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 26 करोड़ रुपए की धनराषि का वितरण किया गया।
बिकरू कांड के षहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड दिए गए। योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों में कानून का भय व्याप्त करना सरकार की प्राथमिकता बताया। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों द्वारा जान की परवाह किए बिना दिए गए अभूतपूर्व योगदान की सीएम ने जमकर सराहना की।
आयोजन में सीएम ने उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले कामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनोबल बढ़ाने के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त को पुलिसकर्मियों को पदक भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने षहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की। कहा कि सरकार हमेषा उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को ललकारते हुए कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ जंग जारी रखेगी। अपराधियों में भय पैदा करना सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यूपी में सभी अपराधी जेल में हैं या मारे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सख्ती के परिणाम स्वरूप विभिन्न जनपदों में दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 20 मार्च 2017 से 5 अक्टूबर 2020 तक कुल 125 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। प्रदेष में 34217 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त की गई है। करोड़ों की सरकारी संपत्ति अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर महिला पुलिस सक्रिय है और एंटी रोमियो स्क्वायड षोहदों को सबक सिखा रहा है। प्रदेष में 21 नए थाने सृृजित किए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस के 3786 पद सृजित किए गए हैं।

