इंडिया इंक के लिए सिंगल ऑनलाइन अनुपालन ढांचा बनाने की तैयारी में सरकार

बिज़नेसइंडिया इंक के लिए सिंगल ऑनलाइन अनुपालन ढांचा बनाने की तैयारी में...

Date:


इंडिया इंक के लिए सिंगल ऑनलाइन अनुपालन ढांचा बनाने की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली: जीएसटी और फेसलेस इनकम टैक्स की व्य़वस्था लागू करने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार कारोबारी जगत के लिए एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। सरकार इंडिया इंक के लिए सिंगल ऑनलाइन अनुपालन ढांचा बनाने की तैयारी कर रही है ताकि एकबार में विभिन्न रेगुलेटरी जरूरतों का पालन हो सके। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया अनुपालन बोझ घटाने के लिए इस पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉरपोरेट मामले मंत्रालय ने विभिन्न रेगुलेटर्स जैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड से कॉमन डाटा सोर्स के अनुपालन के लिए सिंगल प्लेटफार्म पर चर्चा शुरू की है।

एक देश, एक टैक्स और इनकम टैक्स के अंतर्गत फेसलेस एसेसमेंट के बाद सरकार का यह कदम देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रस्तावित सिंगल विंडो प्लेटफार्म का उद्देश्य कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री और अन्य संस्थाओं के डाटाबेस को एकत्रित करना है ताकि फीलिंग में दोहराव को कम किया जा सके।’ यह निश्चित तौर पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा। वर्तमान में कंपनियों को कई फिलिंग करनी पड़ती हैं। विभिन्न रेगुलेटर्स की अलग जरूरत और डाटा भरने के अलग-अलग फॉर्मेट होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...