नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी यानी एलआईसी अब अपना बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें एलआईसी की मदद के लिए केंद्र सरकार आगे आई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े आईपीओ यानी एलआईसी आईपीओ का एंकर इन्वेस्टर तलाशने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत सरकार सॉवरेन वेल्थ के अलावा पेंशन फंडों से संपर्क कर रही है। इसके अलावा सरकार विदेश की तीन बड़ी दिग्गज कंपनी सिंगापुर की जीआईसी,कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के अलावा कनाडा के तीन पेंशन फंडों से बात कर रही है।
Also Read : मई में आएगा इस फुटवियर कंपनी का IPO, DRHP दायर
सूत्रों के अनुसार सरकार बड़े निवेशकों को एलआईसी के इस बड़े आईपीओ में शामिल करना चाह रही है। ये सभी फंड कंपनियों के लिस्ट होने के बाद ये लंबे समय तक उसमें बने रहेंगें। बताया जाता है कि इन विदेशी निवेशकों की ओर से भी एलआईसी आईपीओ में रुचि दिखाई जा रही है।
Also Read : Business Story – ATM कार्ड हो गया चोरी या खो गया तो घर बैठे ऐसे करवाएं ब्लॉक
सबसे अधिक रूचि सॉवरिन फंड्स ने दिखाई है। जो एलआईसी के आईपीओ में साथ आना चाह रही है। बता दें कि एलआईसी का ये आईपीओ बीत वित्त वर्ष से आने की बात चल रही है। अब माना जा रहा है कि एलआईसी का ये आईपीओ आगामी महीने यानी मई में आ जाएगा।

