मई में आएगा इस ​फुटवियर कंपनी का IPO, DRHP दायर

बिज़नेसमई में आएगा इस ​फुटवियर कंपनी का IPO, DRHP दायर

Date:

नई दिल्ली। शेयर बाजार में इस समय स्पोर्ट्स और फुटवियर कंपनियों के आईपीओ पर निवेशक दिल खोलकर पैसा लगा रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों की माने तो पिछले दो साल में स्पोर्ट्स और फुटवियर कंपनियों के जो आईपीओ आए उन्होंने अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 

AlsoRead : UP Politics News : बसपा में सतीश चंद्र मिश्र युग अवसान की ओर? नकुल दुबे पर कार्रवाई के क्या हैं मायने

वहीं एक और स्पोर्ट्स एथलीजर फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर जल्द ही अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो दिग्गज फुटवियर कंपनी कैंपस अपना आईपीओ मई 2022 में लाने की तैयारी में है। कैंपस एक्टिववियर शेयर बाजार में आईपीओ लाने के बाद अपना दायरा महिलाओं व बच्चों के बीच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। स्पोर्ट्स एथलीजर फुटवियर कंपनियों में कैंपस के प्रॉडक्ट्स में मार्जिन बहुत जबरदस्त है।

Also Read :  UP Politics News : सपा से किनारा कर ओवैसी के साथ जाएंगे आजम खां,एआईएमआईएम ने भेजा न्योता

 कैंपस अपने इस आईपीओ के माध्यम से अपनी विस्तार योजना के माध्यम से एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का नेटवर्क देश में मजबूत करेगा। इसी के साथ वह ऑनलाइन बिक्री को बढ़ाएगा। कैंपस ने अपना आईपीओ लाने के लिए इससे संबंधित कागजात यानी डीआरएचपी पहले ही जमा कर दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related