Divorce Reasons: जानिए किन वजहों से होता है महिलाओ का तलाक

रिलेशनशिपDivorce Reasons: जानिए किन वजहों से होता है महिलाओ का तलाक

Date:

किसी भी व्यक्ति के लिए तलाक (Divorce) का फैसला इतना आसान नहीं होता है खासकर महिलाओ के लिए। महिलाओ में सहनशीलता अधिक होती है लेकिन जब बर्दाश्त की सीमा चरम पर पहुँच जाती है तो महिलाये कोई समझौता नहीं करती है। 

Read also- Relationship Goals: अपने रिश्ते में करे इन लक्ष्यों की प्राप्ति

किसी भी रिश्ते के न चलने के पीछे कई कारण हो सकते है और हमारे समाज में तलाक होने बहुत बड़ी बात है। भारतीय महिलाए अपने पति को परमेश्वर की तरह पूजती है लेकिन ऐसी कई स्थितियाँ उत्पन्न होती है जिसमे महिलाए तलाक जैसे कठिन फैसले की और रुख करती है। तो आइये जाने ऐसे क्या कारण होते है जो महिलाओ को करते है तलाक लेने पर मजबूर।  

धोखा मिलना 

पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास पर बंधी होती है और महिलाएँ अपने रिश्ते में सबकुछ बर्दास्त कर सकती है लेकिन उनके लिए धोखा सहना मुमकिन नहीं होता। पति का कहि और अफेयर होना/ पति द्वारा धोखा मिलना महिलाओ को तलाक लेने पर करता है मज़बूर।  

सेल्फ रिस्पेक्ट न होना 

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका आत्म सम्मान (self respect) बहुत महत्वपूर्ण होता है और जब एक पति-पत्नी के रिश्ते में होती है आत्म-सम्मान की कमी तो यह रिश्ते को पूरी तरह से तोड़ सकता है। जब पति द्वारा पत्नी के सेल्फ रिस्पेक्ट को ठेश पहुँचता है तभी वह काफी समझोतो के बाद तलाक के निर्णय पर पहुँचती है। 

पत्नी के सपनों और इच्छाओ की कदर ना होना 

महिलाओ द्वारा तलाक का एक बड़ा कारण (Women divorce reasons) उनके सपनो के साथ हो रहा समझौता होता है। वर्तमान में महिलाएँ हर क्षेत्र के काम में अव्वल है लेकिन शादी के बाद अधिकतर महिलाओ से घर-गृहस्थी सँभालने की ही उम्मीद की जाती है और किचन का काम ही उनका मुख्या काम माना जाता है। ऐसे में महिला को तलाक जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ता है क्योकि अपने सपनो और करियर से बड़ा किसी के लिए भी कुछ नहीं होता है। यदि एक महिला अपने करियर में सफल है तो उसकी गृहस्थी में भी कोई परेशानी नहीं होती है।  

Read also- लंबे समय तक बने रहने के लिए रिश्तों के लिए टिप्स

रिश्तो और जिम्मेदारियों का बढ़ता तनाव 

शादी के बाद एक महिला की जिम्मेदारी बढ़ ही जाती है और उसे अपने करियर, नए रिश्तो के साथ-साथ घर की भी सारी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है।  इससे महिलाओ पर शारीरिक और मानसिक बोझ (Mental pressure) भी बढ़ जाता है और इस स्थिति में यदि उसे पति से सहायता नहीं मिलती तो महिलाएँ ऐसी स्थिति में पहुंच जाती है जहा उनके लिए तलाक लेना आसान हो जाता है।  

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...