पेरिस ओलंपिक 2024 के सभी खेल खत्म हो चुके हैं। करीब तीन हफ्ते तक चलने वाला खेलों का महाकुंभ अब खत्म हो चुका है। पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह उत्तरी पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया गया। यह भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ और करीब चार बजे तक चला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पेरिस ओलंपिक की मशाल बुझाई। इसके साथ ही थॉमस बाक ने पेरिस ओलंपिक के खत्म होने और समापन समारोह की घोषणा की। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई को शुरू हुआ था, जो 11 अगस्त को देर रात समापन समारोह के साथ खत्म हुआ। कैलिफ़ोर्निया की गायिका एच.ई.आर. ने LA28 हैंडओवर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रगान गाया, जबकि टॉम क्रूज़ ने रैपलिंग स्टंट किया।
लोकप्रिय रॉक बैंड रेड हॉट चिली पेपर्स ने अपने हिट गाने ‘कान्ट स्टॉप’ से समां बांध दिया। इसके बाद सिंगर बिली इलिश ने शानदार परफॉर्मेंस दी। रैपर स्नूप डॉग और डॉ. ड्रे ने अपने रैप से सबका दिल जीत लिया। फ्रांसीसी गायक-गीतकार ज़ाहो डी सागाज़न, जिन्होंने कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल के दौरान ग्रेटा गेरविग के लिए “मॉडर्न लव” गाया था, ने समापन समारोह की शुरुआत फ्रांसीसी संगीत की महान गायिका एडिथ पियाफ़ के “सौस ले सिएल डे पेरिस” के गायन के साथ की। पियानोवादक एलेन रोश ने अपनी पीठ के बल हवा में झूलते हुए ‘द हाइमन टू अपोलो’ का प्रदर्शन किया, उनके ऊपर एक पियानो था। ओपेरा गायक बेंजामिन बर्नहेम उनके साथ शामिल हुए, एक सर्कल के केंद्र में खड़े होकर गीत प्रस्तुत किया।
ओलंपिक ध्वज सौंपे जाने के बाद हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज स्टेडियम में दाखिल हुए। उन्होंने अपनी बाइक पर ओलंपिक ध्वज लिया। उन्होंने अपनी बाइक को चार्टर्ड फ्लाइट में रखा। फिर हवा में गोता लगाते हुए पैराशूट लैंडिंग के जरिए जमीन पर उतरे। यहां से उन्होंने साइकिल के जरिए ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिल्स भेजा।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने ओलंपिक ध्वज लॉस एंजिल्स के मेयर को सौंपा।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने अपने भाषण में सभी एथलीटों की तारीफ की। थॉमस ने कहा कि उन्होंने ओलंपिक की गरिमा बनाए रखी। साथ ही सभी एथलीटों ने शानदार तरीके से शांति और सद्भाव को बढ़ावा दिया, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। समापन समारोह के दौरान प्रोटोकॉल के अनुसार, ग्रीक ध्वज फहराया गया।

