65 हज़ार के पार निकला सोना

फीचर्ड65 हज़ार के पार निकला सोना

Date:

देश में हालाँकि अभी शादियों का सीजन ऑफ हो चूका है लेकिन सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, आज तो इस पीली धातु के रेट 65000 रूपये के भी पार निकल गए। आज सोने के भाव में 556 रुपये का उछाल आया. ये भारत में सोने का सर्वकालिक ऊंचा भाव है.

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट पर आज सोने का रेट 65049 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिवस पर गोल्ड का भाव 64493 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीँ आज चांदी का रेट 72121 रुपये प्रति किलो पर खुला है। आज चांदी का रेट 411 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ खुला है।

Multi Commodity Exchange (MCX) पर आज दोपहर 12 बजे इस पीली धातु में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। 5 अप्रैल 2024 की फ्यूचर ट्रेड 185.00 रुपये की तेजी के साथ 65,363.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। चांदी की 3 मई 2024 की फ्यूचर ट्रेड 152.00 रुपये की गिरावट के साथ 73,986.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने का कारोबार 8.04 डॉलर की तेजी के साथ 2,155.51 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रही है। बता दें कि बुलियन मार्किट के जानकार इस बरस सोने का भाव 70 हज़ार तक जाते हुए देख रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related