जनता के प्राण जाएं पर टैक्स न जाय, राहुल का PM मोदी पर निशाना

फीचर्डजनता के प्राण जाएं पर टैक्स न जाय, राहुल का PM...

Date:


जनता के प्राण जाएं पर टैक्स न जाय, राहुल का  PM मोदी पर निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर हैंडल से #GST के साथ ”जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली ना जाए!” ट्वीट किया है.

वैक्सीन पर GST का विरोध
राहुल से पहले कांग्रेस शासन वाली कई सरकारों ने भी कोरोना वैक्सीन पर जीएसटी वसूलने का विरोध किया था. केंद्र सरकार कोरोना के टीकों पर राज्यों से पांच फीसदी जीएसटी वसूल रही है. बीते दिनों राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र द्वारा कोरोना के टीकों पर जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया था. पांच फीसदी जीएसटी के साथ राज्यों को वैक्सीन की एक डोज के ऊपर 15 से 20 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं.

Read also: मेडिकल काॅलेज में भर्ती पिता हुए लापता, बेटी ने सीएम से लगाई गुहार

पांच फ़ीसदी टैक्स वसूल रही है सरकार
केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाली कोरोना वैक्सीन को जीएसटी के दायरे में नहीं रखा है. सरकार देश में बनने वाली वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड पर राज्य सरकारों से पांच फीसदी जीएसटी वसूल रही है. कई राज्य सरकारों ने केंद्र को चिट्ठी लिख कर कोरोना वैक्सीन को टैक्स मुक्त करने की मांग की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related