दिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर लगी पूरी तरह रोक

फीचर्डदिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर लगी पूरी तरह रोक

Date:


दिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर लगी पूरी तरह रोक

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए दीपावली के मौके पर राजधानी में पटाख़ों के फोड़ने-जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
यह बैठक दिल्ली में कोरोना के रिकार्ड नये मामलों के सामने आने और प्रदूषण की स्थिति पर समीक्षा के लिये बुलाई गई थी। बैठक में सरकार के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे। श्री केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा त्योहारों की वजह से बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।

पटाखों पर प्रतिबंध का फैसला
उन्होंने कहा दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इनमें सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन और आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...