प्रिया प्रकाश ने कराया हॉट फोटो शूट, इंस्टा पर मचा हंगामा

बॉलीवुडप्रिया प्रकाश ने कराया हॉट फोटो शूट, इंस्टा पर मचा हंगामा

Date:


प्रिया प्रकाश ने कराया हॉट फोटो शूट, इंस्टा पर मचा हंगामा

नई दिल्ली: प्रिया प्रकाश वारियर का फैशन स्टाइल इन दिनों चर्चा में हैं. अपनी आंख के एक इशारे से पूरे देश की धड़कन बन जाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं. इन फोटो प्रिया प्रकाश वारियर एकदम नए और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. प्रिया प्रकाश वारियर के स्टाइल को फैन्स पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. प्रिया प्रकाश वारियर को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है और इसकी मिसाल उनके वायरल वीडियो हैं.

प्रिया प्रकाश ने कराया हॉट फोटो शूट, इंस्टा पर मचा हंगामा

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी इस फोटो के साथ माया एंजेलू का एक कोट भी शेयर किया है, ‘स्टिल, आई राइज.’ इस तरह उनकी इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. प्रिया प्रकाश वारियर के एक फैन ने तो उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की तक बताया है. 21 प्रिया प्रकाश वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 71 लाख फॉलोअर्स हैं.

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियरके आंख के इशारे वाले एक वीडियो ने उन्हें देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी. प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से की थी. अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें ‘श्रीदेवी बंगलो’ शामिल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...