RADIO IIMT की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक

मेरठ रीजनRADIO IIMT की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Date:


RADIO IIMT  की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक

  • गांव नंगला शेखू में चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ। RADIO IIMT और स्मार्ट की मुहिम नई शुरुवात को जनमानस तक पहुंचाने के लिए RADIO IIMT 90.4 FM की टीम ग्राम नंगला शेखू पहुंची। टीम ने ग्राम वासियों को कोविड-19 से सचेत रहने और समाजिक दूरी के महत्व के बारे में जागरुक किया।

उन्होंने गांव के बुजुर्ग, बच्चों और जवानों से बात करके कोराना को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। टीम ने गांव के लोगो को मास्क भी वितरित किए। RADIO IIMT की इस मुहिम में गांव नंगला शेखू के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिनमें ईश्वर सिंह, पंकज मलिक उर्फ भूरी, असिम सैफी, रिजूल मलिक, सागर जायसवाल, मान मलिक, सुभाष मलिक, साबिर अली और अन्य ग्रामवासियों ने अपना सहयोग दिया।

इस मौके पर RADIO IIMT 90.4 FM की टीम से आरजे हुसैन, अमित और सेव्यो मौजूद रहे। डायरेक्टर सुगंधा श्रोतिय ने बताया के बहुत जल्द मेरठ के दूसरे गांव में भी ये अभियान चलाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related