अगर इस महीने में आप घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आज हम आपको अगस्त के महीने में घूमने वाली उन जगहों के बारे में बातएंगे जहा आपका बार-बार जाने को मन करेगा |
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)
पहलगाम जम्मू-कश्मीर में है, ये एक शानदार पर्यटक स्थल है। अगस्त के महीने में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है | आप बीटा घाटी, तुलियन झील और बैसारन हिल्स में घूमने जा सकते है |
मॉलिंनॉन्ग (मेघालय)
मॉलिंनॉन्ग एक छोटा सा गांव है, लकिन यहां घूमने के लिए है काफी जगहे है | आप डावकी नदी किनारे जा सकते है और स्काई व्यू जैसी जगहों पर भी जा सकते है | इसके अलावा जलप्रपात का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
कौसानी (उत्तराखंड)
कौसानी उत्तराखंड की वादियों में है , ये भी एक छोटा सा गांव है | यहां के हरे-भरे मैदान, ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियां और देवदार के पेड़ की सुंदरता देखते ही बनती है। इसके अलावा कौसानी टी एस्टेट, ग्वालदम और रुद्रधारी फॉल्स जैसी कई जगह भी हैं।
Read also: इन चार जगहों पर बना सकते है दोस्तों के साथ घूमने का प्लान
पंचगनी (महाराष्ट्र)
पंचगनी महाराष्ट्र में है, यहां काफी लोग घूमने आते है | यहां सिडनी प्वाइंट, कास पठार, भीलर फॉल्स, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं, केट्स प्वाइंट और पारसी प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगह है | इसके अलावा फोटोग्राफी भी कर सकते है और साथ में ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते हैं।

