नींद में खर्राटे लेना एक चिंता की बात है , खर्राटे आने का सबसे बड़ा कारण सोते वक्त सांस की नली में रूकावट पैदा होना है जिसकी वजह से मुंह से आवाज निकलती है | ये बीमारी ज्यादातर मोटे लोगों को होती है, क्योंकि उन लोगों की गर्दन के आप-पास चर्बी बन जाती है, जिसके कारण सांस की नली जाम हो जाती है | तो अगर आप भी खराटे की समस्या को दूर करना चाहते है तो पहले वजन कम करे और कुछ घरेलु उपचारों को अपनाएं।
इस समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने की पत्तियों को 5-10 मिनट तक उबाले, फिर हल्का ठंडा करके इसका सेवन करें। हफ्ते में तीन से चार बार इसको पिने से खर्राटों की समस्या से निजात मिलेगा |
दालचीनी भी कई बीमारियों का उपचार करती है, खर्राटों के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाइए और नियमित सेवन कीजिए |
लहसुन भी सांस की नली की सूजन को कम करता है , इसके लिए एक या दो लहसुन की कली का रोजाना सेवन से आपको खर्राटों की समस्या से निजात मिल सकता है |
हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक गुण खर्राटे की समस्या में काफी फायदा पहुंचा सकते हैं। हल्दी का दूध रात को सोने से पहले पीएं आपको खर्राटों से निजात मिलेगी।
हल्दी एंटीबायोटिक होती है जो खर्राटे की समस्या में काफी फ़दयेमंद है | आप हल्दी का दूध रात को सोने से पहले पीए और फिर देखे खर्राटों से निजात मिलेग ।
शहद एंटी इन्फ्लेमेटरी है, इसकी मदद से नाक की नली की सूजन से राहत मिलेगी | बस आप सोने से आधे घंटे पहले एक गिलास गर्म पानी में शहद की बूंद डालकर सेवन करें।

