करें दोमुंहे बालों से लेकर डैंड्रफ तक हर एक समस्या को दूर, यहां जाने कैसे

लाइफस्टाइलकरें दोमुंहे बालों से लेकर डैंड्रफ तक हर एक समस्या को दूर,...

Date:


करें दोमुंहे बालों से लेकर डैंड्रफ तक हर एक समस्या को दूर, यहां जाने कैसे

मानसून में ज्यादातर बाल झड़ने की शिकायत शुरू हो जाती है, बाल पहले थोड़े झड़ते हैं फिर गुच्छों की तरह बाल निकलते रहते हैं। ऐसे में सिर्फ शैंपू और तेल बदलने से कुछ नहीं होगा , आपको घरेलू और नेचुरल नुस्खे भी अपनाने होंगे:

कलौंजी और मेथीदाने बालों की खूबसूरती और मजबूती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होते है , इसीलिए इस नुस्खे को आजमा कर देखें। चलिए जानते है बनाने और लगाने का तरीका।

सामग्री 

1 कटोरी कलौंजी

1 कटोरी मेथी दाना

1 गिलास पानी

Read also: सरसों का तेल बालों के लिए कितना फायदेमंद, शायद नहीं जानते होंगे आप

विधि

पहले पानी उबलने के लिए रख दें, फिर  दो बड़े चम्मच मेथी दाना और दो बड़े चम्मच कलौंजी डाल दे | 

10 मिनट तक धीमी आंच पर इसे उबलने दे और फिर छान ले | 

अब इस पानी को स्प्रे बोतल में भर दे और फिर बालों पर स्प्रे करके आधा घंटे तक लगाकर रखें।

अब जो बचे हुए कलौंजी और मेथी दानों को मिक्सी में पीस ले (अगर आपको पीसने के लिए पानी की जरूरत है तो वही पानी इस्तेमाल करे जो अभी उबाला है )

 पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल, दो चम्मच आंवला पाउडर मिला ले, इस हेयर मास्क को बालों में जड़ों में लगाएं और आधा-एक घंटा रखें।

स्प्रे हो या पैक दोनों ही बेहद फ़दयेमंद है | इस से आपको दोमुंहे और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related