Site icon Buziness Bytes Hindi

अगस्त के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगहें


अगस्त के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगहें

अगर इस महीने में आप घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आज हम आपको अगस्त के महीने में घूमने वाली उन जगहों के बारे में बातएंगे जहा आपका बार-बार जाने को मन करेगा | 

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)

पहलगाम जम्मू-कश्मीर में है, ये एक शानदार पर्यटक स्थल है। अगस्त के महीने में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है | आप बीटा घाटी, तुलियन झील और बैसारन हिल्स में घूमने जा सकते है |

मॉलिंनॉन्ग (मेघालय)

मॉलिंनॉन्ग एक छोटा सा गांव है, लकिन यहां घूमने के लिए है काफी जगहे है | आप डावकी नदी किनारे जा सकते है और स्काई व्यू जैसी जगहों पर भी जा सकते है | इसके अलावा जलप्रपात का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

कौसानी (उत्तराखंड)

कौसानी उत्तराखंड की वादियों में है , ये भी एक छोटा सा गांव है | यहां के हरे-भरे मैदान, ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियां और देवदार के पेड़ की  सुंदरता देखते ही बनती है। इसके अलावा कौसानी टी एस्टेट, ग्वालदम और रुद्रधारी फॉल्स जैसी कई जगह भी हैं।

Read also: इन चार जगहों पर बना सकते है दोस्तों के साथ घूमने का प्लान

पंचगनी (महाराष्ट्र)

पंचगनी महाराष्ट्र में है, यहां काफी लोग घूमने आते है | यहां सिडनी प्वाइंट, कास पठार, भीलर फॉल्स, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं, केट्स प्वाइंट और पारसी प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगह है | इसके अलावा फोटोग्राफी भी कर सकते है और साथ में  ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते हैं।

Exit mobile version