बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

बॉलीवुडबिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

Date:


बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

नई दिल्ली: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है. स्वामी ओम ने गाजियाबाद के लोनी स्थित डीएलएफ अंकुर विहार में अंतिम सांस ली. स्वामी ओम 3 महीने पहले कोरोना वायरस से भी ग्रसित हो गए थे. हालांकि वो इससे उबर गए थे, लेकिन उन्हें काफी कमजोरी हो गई थी और उनके आधे शरीर में पैरालेसिस हो गया था जिसके कारण स्वामी ओमको चलने-फिरने में काफी दिक्कतें आ रही थीं.

स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने यह दुखद खबर दी. बताया जा रहा है कि स्वामी ओम का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में दोपहर को किया जाएगा. स्वामी ओम ने बिग बॉस के 10वें सीजन में एक कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी. हालांकि शो में उनको लेकर काफी विवाद हुआ. स्वामी ओम अपने बयानों और दावों को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा से सुर्खियों में रहते थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related