Up News: मैनपुरी के थाना किशनी इलाके के गोकुलपुर गांव में घर में सो रहे पांच लोगों की बका से काट हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है। घटना यूपी के मैनपुरी जिले की हैं जहां पर ये सनसनीखेज वारदात हुई है। घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी जिले के थाना किशनी इलाके का गोकुलपुरा गांव अरसारा में आज शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड की घटना से इलाका दहल गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं।
गांव के रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और उसके दोस्त की बका से काटकर हत्या कर दी है। इसक बाद शिववीर ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल भेजा है। मौके पर कई थानों का फोर्स मौजूद है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया। इसके कारणों की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा के रहने वाले सुभाष यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। रात शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू की बारात इटावा थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौटी थी।
कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिलाई
घर में नई बहू सोनी के आने से माहौल खुशियों का था। देर रात एक बजे तक सभी डीजे बजा कर नाच रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर सभी को पिलाई। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। शिववीर ने बका से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ, भाई के दोस्त दीपक की हत्या कर दी।
इसके बाद छत पर सो रहे सोनू और नवविवाहिता की भी काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी घायल हो हैं। पांच हत्याएं करने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार और कई थानों का फोर्स गांव पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। शवों पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए है। हत्याकांड के वजह का पता पुलिस लगा रही है।

