लापता नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

मेरठ रीजनलापता नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Date:


लापता नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

घर से शौच के लिए निकली थी, फिर वापस नहीं पहुंची मृतका, पुलिस जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के कढ़ली गांव में लापता महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं। वहीं मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

दरअसल मामला खतौली थाना क्षेत्र के कढ़ली गांव का है जहां लापता नवविवाहित महिला का शव घर के पीछे खेतों में पड़ा मिला, महिला की गला रेत कर हत्या की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बता दें मृतक महिला की शादी बीती 28 तारीख में मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव में हुई थी और 2 दिन पूर्व ही महिला अपने मायके आई थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कल रात 9:00 बजे से मृतका घर से लापता थी,घर में शौचालय ना होने के चलते पीछे खेतों में शौच के लिए जाना पड़ता है। काफी देर तक जब मृतका वापस नहीं आई तो देर रात तक हमने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह शौच पर जाते समय युवती की सिर कटी लाश घर के पीछे खेतों में पड़ी मिली जिसकी सूचना हमने पुलिस प्रशासन को दे दी। क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 6:00 बजे हमें सूचना मिली थी कि कढ़ली गांव में एक महिला की हत्या की गई है, हम लोग सूचना पर गांव में आए, जांच पड़ताल कर ली गई है, रुचि नाम की लड़की है, 28 तारीख में इसकी शादी की गई थी, अभी 2 दिन पहले यह अपने मायके में आई थी, जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा, कॉल डिटेल के आधार पर और अलग अलग एंगल से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related