उत्तराखंड में बनेगा पांचवा धाम, होगा शहीदों के नाम

उत्तराखंडउत्तराखंड में बनेगा पांचवा धाम, होगा शहीदों के नाम

Date:


उत्तराखंड में बनेगा पांचवा धाम, होगा शहीदों के नाम

शहीदों के घर से मिट्टी लेकर बनाया जाएगा पांचवा धाम

अक्टूबर में शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड में देश की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले राज्या के शहीदों के घर से मिट्टी लेकर सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा। शहीद बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह के मंदिर भी उत्तराखंड में बनवाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता शहीदों के घर से मिट्टी एकत्रित करेंगे।

अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के शहीदों को सम्मान देने के लिए सैन्यं धाम का निर्माण कराने का फैसला लिया है। अक्टूबर माह में भारतीय जनता पार्टी शहीद सम्मान यात्रा निकालकर राज्य के हर गांव में मौजूदा और सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवारों तक पहुंचेगी। देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर से सम्मान स्वरूप मिट्टी एकत्रित करेंगे। उस मिट्टी से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैन्य् धाम का निर्माण कराया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुसार सैनिकों की भूमि उत्तराखंड में सैन्य धाम बनाया जाना उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। राज्य सरकार शहीद बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह के मंदिर भी बनवाएगी। उत्तराखंड में शहीदों के सम्मान में बनने वाला यह पांचवा धाम देश के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

सैन्य परिवार को लुभाने का है प्रयास
उत्तराखंड ने देश को अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी देने के साथ बड़ी संख्या में सैन्य कर्मी भी दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में लगभग 4:30 लाख वर्तमान में कार्यरत और सेवानिवृत फौजी और उनके परिवार रहते हैं। इन सैनिकों के परिवारों के वोट भी जोड़ लिये जाएं तो यह आंकड़ा 20 से 25 लाख तक हो सकता है और चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह आंकड़ा काफी बड़ा है। भाजपा की शहीद सम्मान यात्रा को सैन्य वोट बैंक हासिल करने के रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related