Under-19 T20 WC: खिताब से बस एक कदम दूर भारत की बेटियां

फीचर्डUnder-19 T20 WC: खिताब से बस एक कदम दूर भारत की बेटियां

Date:

पुरुषों की क्रिकेट टीम जहाँ इन दिनों घरेलू श्रंखलाओं में मेहमान टीमों का मान मर्दन कर रही है, वहीँ लड़कियां भी पीछे नहीं हैं, बल्कि वो तो देश के बाहर झण्डे गाड़ रहीं हैं। कल ही लड़कियों के अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कामयाबी हासिल कर भारतीय की बेटियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दिलचस्प बात यह रही कि कल ही पुरुषों और महिलाओं दोनों के मैच नूज़ीलैण्ड की टीम से थे. बेटियों ने तो कीवी टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन पुरुषों की टीम इंडिया कल रांची में न्यूज़ीलैण्ड से न जीत सकी. बहरहाल भारत का फाइनल में मुकाबला अब इंग्लैंड की टीम से होगा जिसने एक रोमांचक मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को 3 रनों से हरा दिया। फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जायेगा।

इंग्लैंड से होगा फाइनल

साऊथ अफ्रीका के पॉचेफ़्सट्रूम मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 107 रन बनाये जिसे भारतीय टीम ने 15वे ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंडर-19 का पहला खिताब भारतीय बेटियों से अब सिर्फ एक मुकाबला दूर है, बता दें कि यह पहला महिला अंडर19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और पहले वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंचना एक बड़ी बात है. भारतीय टीमें ऐसा पहले भी करती आयी है.

फाइनल में सुधारनी होगी फील्डिंग

भारत ने पूरे मैच में कीवी टीम पर दबाव बनाकर रखा. मैच में भारत के लिए गेंदबाज़ी में सबकुछ सही गया। कप्तान शेफ़ाली वर्मा ने अपने गेंदबाज़ों का बहुत अच्‍छे से इस्‍तेमाल किया। क्षेत्ररक्षण ज़रूर टीम का माइनस पॉइंट रहा, कई कैच टपकाए गए और अतिरिक्त रन दिए गए, ख़िताब जीतने के लिए फाइनल में ऐसी गलतियां भारी पड़ सकती है. श्वेता सहरावत ने मैच में नाबाद 61 रनों की पारी खेली उनसे फाइनल में भी ऐसी ही एक पारी की ज़रुरत है.तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाज़ी करने सौम्‍या तिवारी ने श्वेता के साथ संयम दिखाया और परिपक्वता का परिचय दिया। शेफाली के जल्दी आउट होने पर उनपर दबाव था लेकिन उस दबाव को झेला और श्वेता के साथ एक बढ़िया साझेदारी की. ऐसा ही संयम और समझदारी उन्हें फाइनल में भी दिखानी होगी.

पार्शवी चोपड़ा से बड़ी उम्मीदें

गेंदबाज़ी में पार्शवी चोपड़ा टीम के लिए बहुत बड़ी उम्मीद बनकर उभरी हैं, लेग स्पिनर पार्शवी इस टूर्नामेंट की अबतक सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक हैं। श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ चार विकेट चटकाए और उसी लय को बरक़रार रखते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में भी तीन विकेट हासिल किये। उनका फ़्लाइट, गुगली और टॉप स्पिन में गज़ब का कंट्रोल है, सिर्फ एक मैच में अगर उन्होंने अपनी इस लय को बरकारार रखा तो भारत को खिताबी जीत मिलना पक्का समझिये.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related