Ind vs Aus: टेस्ट स्क्वाड से बाहर किये गए उनादकट

फीचर्डInd vs Aus: टेस्ट स्क्वाड से बाहर किये गए उनादकट

Date:

ऑस्ट्रलिया के खिलाफ ज़बरदस्त कामयाबी हासिल करने वाली टीम इंडिया ने बाए हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज़ कर दिया है. दरअसल उन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने के लिए रिलीज़ किया गया है. उनादकट सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हैं। बताया जा रहा है कि जयदेव के लिए सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड से रिक्वेस्ट आयी थी जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की सलाह के बाद उनको रिलीज़ करने का फैसला ले लिया गया. वैसे भी शायद आने वाले मैचों में स्पिनर्स का ही बोलबाला रहने वाला है और शायद इसीलिए उनादकट को फ़ाइनल खेलने की इजाज़त दे दी गयी है.

ऑस्ट्रलिया ने कुह्नमैन को बुलाया

वैसे अभी उनादकट का कोई रिप्लेसमेंट नहीं किया गया गया है. उधर ऑस्ट्रेलिया के खेमे से भी बदलाव की बातें निकल रही हैं, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार टीम में एक और स्पिनर शामिल किया जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन को मिचेल स्वेपसन की जगह स्क्वॉड में शामिल किया है. कंगारू मीडिया के अनुसार कुह्नमैन जल्द ही टीम से जुड़ेंगे और उनके दिल्ली टेस्ट मैच खेलने की पूरी संभावना है. दरअसल स्वेपसन पहली बार पिता बनने जा रहे हैं. बताया जा रहा है मिचेल स्वेपसन तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ फिर जुड़ जाएंगे.

कट सकता है वार्नर का पत्ता

मैथ्यू कुह्नमैन ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. मैथ्यू कुह्नमैन अब तक चार ODI में कुल छह विकेट चटका चुके हैं. स्वेपसन की तरह कुह्नमैन भी क्वींसलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं. पहले मैच में बुरी तरह धुलाई के बाद ऑस्ट्रेलिया अगले टेस्ट में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरने की कोशिश करेगी। हालाँकि उसके पास उसके तेज़ गेंदबाज़ उपलब्ध होंगे जो पहले मैच में नहीं थे. इसके अलावा डेविड वार्नर की जगह बिलकुल सुरक्षित नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related