US snow storm: अमेरिका में तूफान से तबाही, 400 उड़ानें रद्द अंधेरे में कई इलाके

इंटरनेशनलUS snow storm: अमेरिका में तूफान से तबाही, 400 उड़ानें रद्द अंधेरे...

Date:

न्यूयार्क। अमेरिका में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई। जिससे हजारों घरों की बिजली गुल होने से अंधेरा हो गया है। तूफान को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
बर्फीले तूफान का कहर जारी है। इसके चलते करीब 400 उड़ानों को भी रदद कर दिया गया है। बताया जाता है कि बर्फीला तूफान अमेरिका के उत्तर-पूर्व में आया है। जिसने भारी तबाही मचाई है।

बर्फीले तूफान से दो फीट तक बर्फ जमी

जानकारी के मुताबिक, बर्फीले तूफान से न्यू इंग्लैंड, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और उत्तरी न्यू जर्सी में भारी तबाही हुई है। इसके अलावा न्यूयॉर्क और कैटस्किल पर्वत के कुछ हिस्सों में लगभग दो फीट बर्फ जम गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बर्फीले तूफान के कारण बुधवार तक बर्फ पड़ने की संभावना है।

80 हजार घरों की बिजली गुल

देर रात ट्वीट कर बताया गया है कि भारी बर्फबारी से ज्यादातर हिस्से प्रभावित हुए हैं। तूफान अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 74,700 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है और रात में तेज हवा चलने का अनुमान है।

400 से अधिक उड़ानें रद्द

डेल्टा एयरलाइन्स का एक विमान न्यूयॉर्क के हवाई अड्डे से टेकऑफ के दौरान फिसल गया। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। डेल्टा ने एक बयान में कहा विमान में सवार यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बर्फीले तूफान के चलते न्यूयॉर्क एयरपोर्ट से अमेरिका या उसके बाहर जाने वाली 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...