जय श्री राम के उद्घोष के साथ आडवाणी ने किया निर्णय का स्वागत

फीचर्डजय श्री राम के उद्घोष के साथ आडवाणी ने किया निर्णय का...

Date:


जय श्री राम के उद्घोष के साथ आडवाणी ने किया निर्णय का स्वागत

लखनऊ: बाबरी मामले विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। फैसले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कुल 32 लोगों को बरी कर दिया गया है। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अदालत के इस फैसले पर खुशी जताई, उन्होंने कहा कि जो फैसला सुनाया गया है, वो काफी अहम है। हम सभी के लिए खुशी का पल है।

बस इतना ही कहूंगा कि जय श्री राम
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि बहुत दिनों के बाद अच्छा समाचार मिला है, बस इतना ही कहूंगा कि जय श्री राम। बुधवार को फैसले के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने उनके घर के बाहर इकट्ठे हुए समर्थकों के लिए मिठाई भी बंटवाई। बीजेपी नेता ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों का शुक्रिया अदा किया।

जोशी ने बताया ऐतिहासिक फैसला
फैसले के बाद बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में मुरली मनोहर जोशी भी एक अभियुक्त थे। जोशी ने बुधवार को इस मामले पर आए कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि इससे साबित होता है कि कोई साजिश नहीं रची गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...