बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: फैसला सुनाकर रिटायर हो गए जज सुरेंद्र कुमार यादव

उत्तर प्रदेशबाबरी मस्जिद विध्वंस केस: फैसला सुनाकर रिटायर हो गए जज सुरेंद्र कुमार...

Date:


बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: फैसला सुनाकर रिटायर हो गए जज सुरेंद्र कुमार यादव

लखनऊ: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत का कहना है कि ये घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। सीबीआई कोर्ट के जज सुरेंद्र कुमार यादव ने 28 साल पुराने इस केस में फैसला सुनाया है।

अयोध्या से था पुराना नाता
बता दें कि इस मामले में 32 आरोपियों पर फैसला लिखने के साथ ही सुरेंद्र कुमार यादव का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बुधवार को ही सुरेंद्र कुमार यादव के रिटायरमेंट का दिन है। उनके पास शाम 5 बजे तक का ही वक्त है। सुरेंद्र यादव का कार्यकाल एक साल पहले ही पूरा हो गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्वंस केस की सुनवाई पूरी करने और इस पर फैसला सुनाने के मकसद से उन्हें एक साल का विस्तार दे दिया था। उनके रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर 2019 थी। सुरेंद्र कुमार यादव का अयोध्या से काफी पुराना रिश्ता रहा है। उनकी पहली तैनाती अयोध्या में ही हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...