निकल गयी हेकड़ी, गलवान घाटी में चीन समेटने लगा सामान

फीचर्डनिकल गयी हेकड़ी, गलवान घाटी में चीन समेटने लगा सामान

Date:


निकल गयी हेकड़ी, गलवान घाटी में चीन समेटने लगा सामान

नई दिल्ली: चीन ने लद्दाख के गलवान घाटी से अपने टेंट हटा लिए हैं। सोमवार को सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना घाटी के कुछ इलाकों से पीछे लौट रही है। सूत्रों ने कहा है कि चीन ने बख्तरबंद वाहनों और उपकरणों को भी हटाना शुरू कर दिया है। दोनों पक्षों के कोर कमांडर के बीच हुए समझौते के अनुसार चीनी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू किया है।

टेंट हटाते दिखी सेना
सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 से टेंट को हटाती हुई दिखाई दे रही है। इसी तरह की गतिविधियां चीनी सैनिकों की गोगरा हॉट स्प्रिंग इलाके में भी देखी जा रही है। पिछले कई सप्ताह से भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बनी हुई है। 15-16 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में भारत के बीस सैनिक शहीद हो गए थे जिसके बाद ये तनाव और बढ़ गया। इस बीच कई स्तर पर दोनों देश के बीच बातचीत हुई है।

पीएम ने किया था लद्दाख का दौरा
भारत चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जुलाई की सुबह अचानक लद्दाख दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने भारतीय सेनाओं को संबोधित किया और गलवान हिंसा के दौरान घायल हुए सैनिकों से लेह में मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ इस दौरे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थल सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी थे। पीएम ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि विस्तारवाद के दिन खत्म हो गए हैं। चीन पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा था कि गलवान घाटी हमारी है। लद्दाख का पूरा हिस्सा भारत के मान-सम्मान का प्रतीक है। विस्तारवाद ने हमेशा विश्व शांति के लिए खतरा पैदा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...