लाइफस्टाइल डेस्क। Hot Water Spring India – भारत एक ऐसा देश है, जहां आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। उन्ही में से एक है गर्म कुंड, जो की सर्दियों में काफी लोकप्रिय हो जाता है। तो चलिए जानते है भारत में मौजूद उन गर्म कुंड के बारे में, जिसके लिए लोग ये तक कहते है की यहां स्नान करने से कई बीमारियां अपने आप ठीक होती है।
भारत के गर्म कुंड (Hot Water Spring India)
तपोवन

तपोवन उत्तराखंड के जोशीमठ से लगभग 14 किमी दूर एक छोटा सा गांव है, इस कुंड से हर समय गर्म पानी निकलता है। कहते है की गंगोत्री ग्लेशियर के पास होने के कारण इस स्थान पर गर्म पानी रहता है। इसके अलावा, ये भी कहा जाता है की यहां इस कुंड में चावल, चाय आदि कुछ भी बना सकते हैं।
मणिकरण

गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब में हिमाचल प्रदेश का गर्म कुंड है, यहां कड़ाके की ठंड में भी पानी गर्म रहता है। कहते है की इस गर्म कुंड में नहाने से सभी पाप धूल जाते हैं। यहां काफी लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अत्रि कुंड

अत्रि कुंड चमत्कारी दृश्यों के लिए पूरे भारत में फेमस है, ये भुवनेश्वर से लगभग 40 किमी की दूरी पर है। कहते है की इस कुंड के पानी का तापमान लगभग 55 डिग्री रहता है और इसमें औषधीय गुणों का भरमार है। यहां स्नान करने से कई बीमारियां दूर ही हो जाती हैं।
वशिष्ठ कुंड

वशिष्ठ कुंड एक छोटा सा गांव है जो मनाली से कुछ ही दूरी पर है। यहां गर्म कुंड है, सर्दियों में आसपास के लोग भी नहाने के लिए यहां आते है। कहा जाता है की इसमें औषधीय गुणों का भरमार है।

