लाइफस्टाइल डेस्क। Korean Maggi Recipe – मैगी बच्चे हो या बड़े सबको पसंद होती है, ये छोटी भूख के लिए परफेक्ट चीज है। लेकिन आजकल कोरियन स्वाद लोगो को काफी पसंद आ रहा है तो क्यों न मैगी में भी कोरियन स्वाद का तड़का लागए। है न मजेदार? चलिए जानते है ये चटाकेदार रेसिपी।
कोरियन मैगी सामग्री
2 पैकेट मैगी, कटा हुआ 1 प्याज, बारीक कटी हुई 3 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, नमक 1 चम्मच, सोया सॉस 4 चम्मच, तेल 1 चम्मच, ओरिगैनो 1 चम्मच और 1 कप पानी।
कोरियन मैगी रेसिपी (Korean Maggi Recipe)
पहले बाउल में प्याज और हरी मिर्च को बारीक काटकर रख दें और बाकी सामग्री तैयार कर लें। अब मैगी को उबाल ले, लेकिन ज्यादा नहीं। अब एक पैन को हल्की आंच पर गर्म कर उसमे तीन चम्मच तेल डालकर प्याज को भून लें। प्याज भून जाए तो इसमें लहसुन की कलियां, नमक, मैगी मसाला, चिल्ली फ्लेक्स, पानी आदि डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद, उबली हुई मैगी और सोया सॉस डालकर मिलाना है। बस तैयार है आपकी कोरियन स्टाइल मैगी। इसे गर्मागर्म सॉस डालकर सर्व करें।
(Image/Freepik)

