Exclusive : साढ़े तीन महीने बाद डेंगू फ्री हुआ मेरठ, इस साल टूटे सभी रिकॉर्ड

मेरठ रीजनExclusive : साढ़े तीन महीने बाद डेंगू फ्री हुआ मेरठ, इस साल...

Date:


Exclusive : साढ़े तीन महीने बाद डेंगू फ्री हुआ मेरठ, इस साल टूटे सभी रिकॉर्ड

  • जिले में 15 सौ से ज्यादा मरीजों में मिला था डेंगू का डंक

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। इस साल भयंकर रूप से डेंगू के डंक की चपेट में आया उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला आखिरकार डेंगू मुक्त हो गया। जिले में नए मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा रविवार को जीरो रहा। वेक्टर बोर्न डिजीज डेंगू को लेकर बीते कई सालों के रिकॉर्ड इस बार ध्वस्त हुए। जिले में पहली बार मरीजों का आंकड़ा 16 सौ के पार पहुंचा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के 45 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिसमें 11 अस्पतालों में भर्ती हैं और 34 मरीज घर पर इलाज करवा रहे हैं।

Read also: गुरुग्राम में डेंगू के दो नए मामले, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312 हुई

साढ़े तीन महीनों में ढाया कहर

बीते 2 साल से कोरोना संक्रमण झेल रहे जिले में इस बार डेंगू ने जमकर कहर बरपाया। बीते साढ़े तीन महीनों में डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा 1642 रहा। जबकि इससे पहले 2017 में सर्वाधिक 660 केस डेंगू के मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू का स्ट्रेन हर चार-पांच साल में अपना रूप बदलता है। इस साल भी डेंगू ने अपना रूप बदला इसकी वजह से अधिक मरीज इसकी चपेट में आए हैं।

Read also: मरीजों को समय से और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित करें: पी. गुरू प्रसाद

कई इलाकों रहे डेंगू की रडार पर

स्वास्थय विभाग की ओर से पूरे जिले को 26 शहरी और 12 ग्रामीण हेल्थ पोस्ट में बांटा गया है। जिसमें से कुल 879 मरीज शहरी इलाकों के सामने आए हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू का जोर कम नहीं रहा। 12 हेल्थ पोस्ट में कुल 763 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सर्वाधिक खरखौदा, दौराला, मवाना, रोहटा हेल्थ पोस्ट पर मरीज मिले। जबकि शहरी हेल्थ पोस्ट में मलियाना, कंकरखेड़ा, जय भीम नगर, डेंगू की रडार पर रहे हैं। इन इलाकों में अभी भी विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी है।

बीते साल मिले मरीज

साल- मरीज
2016- 183
2017- 660
2018- 153
2019- 199
2020- 35
2021- 1642

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related