शर्मनाक: बाग़पत में पकड़ा गया कफ़न चोरों का गिरोह

मेरठ रीजनशर्मनाक: बाग़पत में पकड़ा गया कफ़न चोरों का गिरोह

Date:


शर्मनाक: बाग़पत में पकड़ा गया कफ़न चोरों का गिरोह

  • कोरोना संक्रमितों के शव पर चढ़ाये कफन तक ले जाते थे चोर
  • बड़ौत पुलिस ने इंसानियत को शर्मिंदा करने वाले सात कफन चोर किये गिरफ्तार

बड़ौत: जिंदा आदमी को लूटने वाले तो बहुत लोग देखे हैं मगर मरने वाले के कफन चुराने वालोें ने तो इंसानियत को ही शर्मिंदा कर दिया है। बागपत में पकड़े गये कफन चोर शवों के ऊपर डाले गये कफन को फिर से धोकर, प्रेस करने के बाद उन पर स्टीकर लगा कर महंगे दामों पर दुकानों पर बेच देते थे। यह कफन चोर कोरोना संक्रमितों के शव पर डाले गये कफनों को भी चुराने से बाज नहीं आये। उनकी यह हरकत न जाने कितने लोगों को कोरोना संक्रमित बना चुकी होगी।

उत्तर प्रदेश की बड़ौत पुलिस ने कफन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह संचालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी रात के समय श्मशान घाट में घुसकर शवों के ऊपर डाले गये कफन और अन्य कपड़े चोरी कर ले जाते थे। बाद मंे कफन-कपड़ों को फिर से धो-प्रेस कर उन पर ग्वालियर की कंपनी का स्टीकर लगा देते थे। कफन की पैकिंग करने के बाद उसे महंगे दामों पर दुकानों पर बेच देते थे जहां से वह दूसरे ग्राहकों तक पहुुंच जाते थे। चुराये गये कई कफन और कपड़े कोरोना संक्रमितों के शव पर चढ़ाये गये होते थे जिनसे कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका है। मगर इन कफन चोरों ने कोरोना की भी परवाह न की और इनके कारण न जाने कितने लोगों को संक्रमण का शिकार होना पड़ा होगा।

बड़ौत पुलिस ने कफन चुराने वाले प्रवीण कुमार जैन पुत्र श्रीपाल जैन, नई मंडी, बड़ौत, इनके बेटे आशीष जैन उर्फ उदित जैन, भतीजे ऋषभ जैन पुत्र अरविंद जैन, श्रवण कुमार शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी शबगा, छपरौली, राजू शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू पुत्र वेदप्रकाश कश्यप निवासी गुराना रोड, बड़ौत और शाहरूख खान पुत्र मोबीन निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 520 सफेद व पीली चद्दर, 127 कुर्ते, 140 सफेद कमीज, 34 धोती, 12 रंगीन गर्म शाल, 52 रंगी बिरंगी धोती, तीन रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर व 122 ग्वालियर कंपनी के स्टीकर बरामद किए हैं। इस कफन चोर गिरोह का संचालक प्रवीण कुमार की शहर में दुकान है और वह बाकी लोगों से यह घृणित कार्य करा रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...