एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन

बॉलीवुडएक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन

Date:


एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन

कोरोना काल में एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दु:खद ये है कि राहुल वोहरा नाम के ये एक्टर और यू ट्यूबर अपनी मौत के कुछ घंटों पहले तक भी खुद को बचाने के लिए लड़ते रहे लेकिन उन्हें मदद मुहैया नहीं हो पाई। राहुल ने अपने निधन के कुछ घंटों पहले ही फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा।

अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल ने अपनी उम्र, बीमारी और अस्पताल का बेड नं. से लेकर वार्ड तक सब लिखा और मोदी जी और मनीष सिसोदिया को टैग कर के अपने लिए बेहतर अस्पताल मांगा।

राहुल ने इस पोस्ट में बताया कि अगर उन्हें बेहतर अस्पताल मिल जाए तो शायद वो बच जाएं लेकिन अब वो हिम्मत हार चुके हैं। इस अस्पताल में उनका ऑक्सीजन लगातार गिर रहा है और कोई ख्याल रखने वाला नहीं है। उनका परिवार, उनकी सहायता करने में असमर्थ है इसलिए राहुल खुद अपने लिए सहायता मांग रहे हैं।

दु:खद है कि राहुल तक मदद नहीं पहुंच पाई और वो कोरोना से जंग हार गए। जाते जाते राहुल ने लिखा – मुझे भी ट्रीटमेंट मिल जाती तो मैं बच जाता। जल्दी जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा।

कुछ ही दिनों पहले, लॉकडाउन पर राहुल का गुस्सा निकला था और उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा था। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में #lockdown है सभी को पता है, पर किसके लिए है यह किसी को नहीं पता । लोग तो बाहर निकल ही रहे हैं कुछ दुपहियों पर तो कुछ चारपहियों पर, हाँ बस जो दिहाड़ी मज़दूर है जिसके पास work from home नहीं है वह घर बैठा है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...