ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर भी चढ़ा चुनावी रंग

फीचर्डई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर भी चढ़ा चुनावी रंग

Date:

भारत में चुनाव के समय पूरे देश पर उसका रंग चढ़ जाता है, ऐसे में कारोबारी वर्ग भी अछूता नहीं रहता, अब चूँकि ऑनलाइन का ज़माना है तो ई-कॉमर्स पोर्टल चुनावी खुमार से कैसे बच सकते हैं, उनपर होली के रंग के साथ चुनाव का रंग चढ़ने लगा है।इन ई-कॉमर्स पोर्टलों पर राजनीतिक दलों से सम्बंधित सामग्री भारी संख्या में बिकती नज़र आ रही है. इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चुनाव से से सभी उत्पाद जैसे राजनीतिक पार्टियों के चुनाव निशान से जुड़े ढेर सारे प्रोडक्ट बिक रहे हैं जिसमें ‘कमल’ छपे प्रोडक्ट, घड़ियों पर आम आदमी पार्टी की झाड़ू और कांग्रेसी रंग के दुपट्टे ऑफर में बिक रहे हैं।

आप इन ई कामर्स वेबसाइट के सर्च बॉक्स में जाकर किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम सर्च करेंगे तो आपको ढेरों प्रोडक्ट नज़र आएंगे जिनमें उस पार्टी की झलक नज़र आएगी। झंडे से लेकर पेंडेंट और पेन तक विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट आपको मिल जायेंगे. ई कॉमर्स कंपनियों के अधिकारीयों के मुताबिक ये ट्रेंड पिछले लोकसभा चुनावों से शुरू हुआ है. अब हमारे प्लेटफॉर्म पर प्रचार सामग्री आसानी से मिल जाएगी। सही है. ऑनलाइन के ज़माने में जब गोबर के उपले इन प्लैटफॉर्म्स पर बिक सकते हैं तो फिर चुनाव से जुडी सामग्री क्यों नहीं.

भाजपा जैसे कुछ रजनीतिक दलों से जुडी कई वेबसाइट पर प्रचार सामग्री बेचनी शुरू कर दी है. ‘नमो’ मर्चेंडाइज वेबसाइट पर मोदी है तो मुमकिन है’, ‘मोदी की गारंटी’ नारों वाली टी-शर्ट, नोटबुक, बिल्ला, रिस्टबैंड, मग, लोटा, चाभी का छल्ला, स्टिकर, टोपी और कलम जैसे उत्पादों की एक लम्बी श्रृंखला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...