बरसात का मौसम बहुत सुहावना होता है. इस सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन बारिश अपने साथ कई सारी परेशानियां भी लेकर आती है । इसलिए इस मौसम में सेहत का खास रखना बहुत ज़रूरी है. बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।
बरसात के दिनों में संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।
भिंडी
मानसून के साथ कई बीमारियाँ भी घर में प्रवेश करती है . अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भिंडी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. भिंडी से कई तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जा सकती हैं. इसमें विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में भिंडी जरूर खाएं.
ब्रॉकली
ब्रोकोली विटामिन-सी का एक समृद्ध स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस सब्जी में मौजूद पोषक तत्व मानसून के दौरान संक्रमण से बचाते हैं। इस सब्जी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. इसका उपयोग स्मूदी, करी, सलाद और सूप में किया जा सकता है।
करेला
मानसून के मौसम में करेला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है, जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सब्जी किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि कई लोगों को करेले का कड़वा स्वाद पसंद नहीं आता, लेकिन करेले से आप कई स्वादिष्ट सब्जियां जैसे भरवां करेला, करी आदि बना सकते हैं.
लोकी
बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में लौकी को जरूर शामिल करें। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. जो आपको गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी काफी मददगार है। लौकी सेहत का खजाना है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा इस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। आप चाहें तो मानसून डाइट में लौकी का जूस, कोफ्ते, करी दाल आदि शामिल कर सकते हैं.
शिमला मिर्च
अक्सर लोग शिमला मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बारिश के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और कई पुरानी बीमारियों से भी बचाता है। आप इसका उपयोग सलाद, करी, सैंडविच, सब्जियों आदि में कर सकते हैं।

