आयुर्वेद के ये 3 नियम बढ़ा देंगे आपकी पाचन शक्ति

लाइफस्टाइलआयुर्वेद के ये 3 नियम बढ़ा देंगे आपकी पाचन शक्ति

Date:

ताकत खाने से नहीं पचाने से आती है। 90% से ज्यादा लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। अगर आपका पाचन ठीक नहीं है तो आपका शरीर आपके भोजन को पचा नहीं पाएगा। कमजोर पाचन तंत्र आपके मेटाबॉलिज्म को भी खराब कर देता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती है। अगर पेट की सेहत अच्छी रहेगी तो आपका दिमाग भी तेज चलेगा।

आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने 3 ऐसे अद्भुत नियम साझा किए हैं, जिन्हें अगर आप अपने शरीर में शामिल कर लें तो आपका पाचन तंत्र इतना शक्तिशाली हो जाएगा कि आप पथरी को भी पचा सकते हैं। आपको धीरे-धीरे इन नियमों को अपने जीवन में लागू करना शुरू करना होगा। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं।

नियम 1: नियमित समय पर खाने की आदत डालें

डॉ. रॉबिन का कहना है कि जब तक आपका पहला भोजन पूरी तरह से पच न जाए, तब तक दूसरा भोजन न करें। पूरे दिन का सबसे पौष्टिक भोजन सुबह के समय करना चाहिए, जबकि दोपहर का भोजन सुबह के भोजन का आधा होना चाहिए। और रात्रि का भोजन रात होने से पहले कर लें, जो दोपहर का आधा समय हो।

नियम 2: जितनी भूख हो उससे कम खाएं

अच्छे पाचन के लिए हमेशा अपनी भूख से एक तिहाई कम खाना खाना चाहिए। अपने भोजन को हमेशा 3 भागों में बांटकर खाएं, जिसमें पहला भाग है- ठोस भोजन, दूसरा- तरल भोजन और तीसरा हिस्सा हमेशा खाली रखें। इससे आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा और शरीर की चर्बी कम होगी। कम खाने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, चुस्त रहेंगे और आपकी सोचने-समझने की शक्ति भी तेज़ होगी।

नियम 3: इस चीज को मिलाकर पिएं

लगभग आधा चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच सौंफ और बस थोड़ा सा काला नमक लें और इन्हें एक गिलास पानी में मिला लें। इन चीजों को भोजन के बाद दिन में दो बार नियमित रूप से लेना शुरू कर दें। इससे आप जो भी खाएंगे वह अच्छे से पच जाएगा। इतना ही नहीं इससे खाने-पीने का असर शरीर पर भी दिखेगा।

अगर आप खान-पान से जुड़े इन नियमों को अपनी जीवनशैली में अपना लेंगे तो आपको अपने अंदर हर काम करने की ताकत नजर आने लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...