निम्बुड़ा सॉन्ग पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस

बॉलीवुडनिम्बुड़ा सॉन्ग पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस

Date:


निम्बुड़ा सॉन्ग पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अकसर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं, जिनमें वह कभी योग करती नजर आती हैं तो कभी समुद्र किनारे होती हैं. मौनी रॉय ने योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह योग नहीं बल्कि डांस करती नजर आ रही हैं. मौनी रॉय का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है, और उस पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं. मौनी रॉय का अंदाज भी इस वीडियो में बहुत ही कमाल का है.

नी रॉय ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘योग…आत्मा का परमात्मा से मिलना का एक जरिया…मेरा योग…’ मौनी रॉय के इस वीडियो को लगभग 14 लाख बार देखा जा चुका है और इस वीडियो कई सेलेब्रिटी ने भी कमेंट किए हैं.

टीवी एक्ट्रेस और योग पर खास फोकस कर रहीं आशका गोराड़िया ने इस वीडियो पर कमेंट किया हैं. आशका ने लिखा है, ‘डांसिंग गॉडेस’ जबकि वर्धा नाडियाडवाला ने इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘एकदम सही…’ एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी सीरियल ‘नागिन’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, और वह अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ फिल्म में भी नजर आई थीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related