ATM Credit और Debit : ATM कार्ड का उपयोग आम बात है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग रुपए ट्रांसफर करने के अलावा ATM से पैसे निकालने शॉपिंग करने और भी कई कामों के लिए करते हैं। ऐसे में इसको सुरक्षित रखना दायित्व है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड को इस सभी सुविधाओं के लिए इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं।
डेबिट और क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित बनाने, बैंकिंग धोखाधड़ी, कार्ड दुरुपयोग को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए दिशानिर्देश और सुविधाएं दी हैं। इन सुविधाओं में एक यूजर्स को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय भुगतान के लिए कार्ड ट्रांजेक्शन को सक्षम या अक्षम करने की अनुमति देना है। बैंकों को ATM और पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) Transaction default से सक्षम रखने की सुविधा मिली है। उन्हीं बैंकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड या दोनों के लिए सभी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को अक्षम करने का निर्देश दिया गया है। जिनका प्रयोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के डिजिटल भुगतान के लिए कभी नहीं किया है।
डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेटिंग में बदलाव
अगर कार्ड ट्रांजेक्शन को प्रबंधित करना चाहते हैं। ट्रांजेक्शन विकल्प को सक्षम या अक्षम करना चाहते हैं। तो अलग-अलग बैंकों की प्रक्रिया के बारे में अलग-अलग सेटिंग हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्रेडिट कार्ड
सबसे पहले लॉगिन करें। इसके बाद ‘Manage Card Usage’ पर जाए। जहां ‘मैनेज कार्ड ट्रांजैक्शन‘ पर क्लिक करें।
इसके बाद संशोधित किए जाने वाले ट्रांजेक्शन का प्रकार चुनें।
कार्ड नंबर और सेवाएं चुनें और चैनल टाइप बदलें।
इसके बाद एटीएम चैनल,पीओएस चैनल,सीएनपी चुनें।
अंत में चैनल (ऑनलाइन) में इनेबल/डिसेबल बटन चुनें और सबमिट करें।
HDFC बैंक डेबिट कार्ड
पहले HDFC बैंक नेटबैंकिंग में लॉग इन करें। कार्ड के अंतर्गत डेबिट कार्ड सेक्शन पर जाएं। रिक्वेस्ट के अंतर्गत सेट Card usage/limits पर जाएं। डेबिट कार्ड का चयन करें। Daily Domestic usage/limits or Daily International usage /limits पर जाएं। जरूरत के हिसाब से ATM usage / POS usage / Contactless usage / Online usage पर जाएं। टॉगल बटन का चयन करें। ट्रांजेक्शन सीमा निर्धारित करें और जारी रखें पर क्लिक करेंं विवरण की समीक्षा करें प्रमाणित और पुष्टि करें।
पंजाब नेशनल बैंक डेबिट कार्ड
https://pnbibanking.in या https://netpnb.com पर जाएं। रिटेल इंटरनेट बैंकिंग क्लिक करें। डेबिट कार्ड सक्षम,अक्षम पर क्लिक करें। अपना 16 अंकों का खाता नंबर डाले। इसके बाद जारी रखें। अगले पेज पर 6 अंकों का ओटीपी डाले। इसके बाद जारी रखें पर क्लिक करें। अगले पृष्ठ पर डेबिट कार्ड नंबर, वैधता और कार्ड पिन दर्ज करें और फिर जारी रखें क्लिक करें। ATM,POS,ECOMM,Contactless Domestic,International,Global(Domestic & International)/No Access Confirm पर अपेक्षित बटन का चयन करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करके संशोधन की पुष्टि करें।

