राहुल की टी शर्ट पर चर्चा, दाढ़ी पर क्यों नहीं?

आर्टिकल/इंटरव्यूराहुल की टी शर्ट पर चर्चा, दाढ़ी पर क्यों नहीं?

Date:

अमित बिश्नोई
दुनिया में हज़ारों लाखों लोग टी शर्ट पहनते हैं, फिर राहुल के टी शर्ट पर इतनी बातें क्यों, इतनी चर्चा क्यों, इतने सवाल क्यों? अब तो उनसे पत्रकार भारत जोड़ो यात्रा से ज़्यादा टी – शर्ट की बातें करते हैं. वैसे तो राहुल की यह पसंदीदा पोशाक है। भारत जोड़ो यात्रा सितम्बर में जब शुरू हुई थी तब से राहुल गाँधी ज़्यादातर इसी पोशाक में नज़र आये, सितम्बर से दिसम्बर आ गया और अब जनवरी आने वाला है यानि मौसम बदल गया, गर्मियां सर्दियों में बदल गयी मगर राहुल गाँधी की पोशाक नहीं बदली और शायद यही वजह है कि लोगो को कौतूहल हो रहा है, हैरानी हो रही है और अब तो सीधे राहुल गाँधी से सवाल भी पूछे जाने लगे हैं.

आज भी जब कांग्रेस पार्टी के संस्थापना दिवस पर राहुल गाँधी दिल्ली की कड़ाके की ठंडक में हाफ स्लीव टी शर्ट पहनकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो पत्रकार सवाल पूछे बिना न रह सके. जो सवाल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में चल रहा था आज उसे पत्रकारों ने राहुल गाँधी से पूछ ही लिया कि क्या आपको सर्दी नहीं लगती। राहुल ने भी बड़ी सादगी से जवाब दिया कि अभी तो टी शर्ट से काम चल रहा है, जब नहीं चलेगा तब कुछ और सोचेंगे। हालाँकि यह सवाल अगर किसी और नेता (आप जानते हैं किससे) पूछ गया होता तो यकीनन इसके पीछे कोई लम्बी चौड़ी कहानी बताता, कुछ बचपन के किस्से सुनाता, सर्दियों से कुछ अपने सम्बन्ध निकालता, कुछ योग की बातें करता, कुछ गरीबी की यादों में खो जाता। कुल मिलाकर मीडिया के लिए एक मसालेदार खबर होती। लेकिन राहुल ने तो एक सीधा सा जवाब दे दिया कि अभी इतनी ठण्ड उन्हें नहीं लग रही.

वैसे राहुल गाँधी की टी शर्ट तो भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से ही चर्चा में है. आपको याद होगी राहुल गाँधी की सफ़ेद रंग वाली वो टी शर्ट जिसकी कीमत 43 हज़ार बताई जा रही थी, जो मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई थी, जिसकी कीमत और भारत जोड़ो यात्रा को जोड़कर भाजपा का आईटी सेल एक अभियान चला रहा था. जिसके बारे में टीवी चैनलों में हेडलाइन चल रही थी ” 43 हज़ार की टी शर्ट पहनकर राहुल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले”. तब मोदी जी के लाखों के सूट और राहुल की हज़ारों की टी शर्ट के बीच भाजपा और कांग्रेस वाले आमने सामने थे.

राहुल की इसी टी शर्ट की वजह से कांग्रेसी उन्हें तरह तरह की उपाधियाँ दे रहे हैं, कोई उन्हें योगी कह रहा है तो कोई सुपर ह्यूमन। सलमान खर्शीद तो इस मामले में सबसे आगे निकल गए, वो कह रहे हैं कि एक योगी इस ठण्ड में भारत को जोड़ने की तपस्या पर निकला है और हम ठण्ड से ठिठुर रहे हैं, ऐसा सिर्फ एक सुपर ह्यूमन ही कर सकता है. कांग्रेस में भी अब धीरे धीरे भक्ताई का दौर शुरू हो रहा है, यही सलमान खुर्शीद हैं जिन्होंने कल राहुल को राम बता डाला था. इनके बयान पर खूब विवाद भी हुआ. हमें ताज्जुब हो रहा है कि राहुल की टी शर्ट तो चर्चा में आ गयी लेकिन उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी अबतक चर्चा का विषय क्यों नहीं बनी. यात्रा शुरू होने के बाद राहुल की दाढ़ी लगातार बढ़ती जा रही है, इस बढ़ती दाढ़ी का क्या राज़ है इसपर भी सवाल होना चाहिए। क्या दाढ़ी बढाकर राहुल दाढ़ी का जवाब दाढ़ी से देना चाहते हैं. मोदी जी ने भी कोरोना काल में दाढ़ी बढ़ाई थी, राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा काल में दाढ़ी बढ़ाई है. इस दाढ़ी के पीछे अगर कोई प्रतिज्ञा है, कोई संकल्प है तो उसे देश के लोगों को पता चलना चाहिए, अब यह तो नहीं हो सकता कि यात्रा के दौरान दाढ़ी बढ़ाने का समय नहीं मिला। ज़रूर इसके पीछे कुछ तो है!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...