रसोई Bytes: बनाएं स्वादिष्ट गाजर का सूखा अचार, खाने में बढ़ा देगा स्वाद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: बनाएं स्वादिष्ट गाजर का सूखा अचार, खाने में बढ़ा देगा...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Gazar Ka Sukha Achar – भारतीय थाली अचार के बिना अधूरी लगाती है, इसे आप चाहे तो सब्जी, पराठे और दाल – चावल के साथ परोस सकते है। ये कोई भी साधारण खाने में स्वाद का तड़का लगा देता है।

आजकल सर्दिया है तो गाजर का अचार लोग काफी पसंद करते है, साथ ही गाजर आसानी से मिल भी जाती है। ऐसे में क्यों न आप फटाफट गाजर का सूखा अचार बनाएं। यकीन मानिए सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

गाजर का सूखा अचार सामग्री

लंबी कटी हुई 1 किलो गाजर, पिसी हुई 6 छोटा चम्‍मच राई, लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, ½ चम्‍मच हल्‍दी, नींबू का रस 1 बड़ा चम्‍मच, सरसों का तेल 3 कटोरी और स्वादानुसार नमक

गाजर का सूखा अचार रेसिपी (Gazar Ka Sukha Achar)

पहले गाजर को धो लें और लंबा-लंबा काट लें या छोटे-छोटे पीस कर ले फिर इसे सुखने के लिए छोड़ दें। अब गाजर के इन टुकड़ों में पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला ले।

अब सरसों का तेल डाल दें लेकिन तेल को पका कर इस्तेमाल करें। पहले तेल पका ले फिर ठंडा करके अचार में डाल दे। अब 2-3 दिन के लिए अचार को धूप में रख दें। आप एक कॉटन का हल्का कपड़ा अचार में बांध ले, अंदर गंदी भी नहीं जाएगी और धूप भी लग जाएगी।

आप चाहें तो गाजर के साथ दूसरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते है, 2-3 दिन बाद यह अचार तैयार हो जाएगा। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...