इंटीमेट सीन्स को लेकर अनुप्रिया सीरीज के प्रमोशन में नहीं लिया हिस्सा

बॉलीवुडइंटीमेट सीन्स को लेकर अनुप्रिया सीरीज के प्रमोशन में नहीं लिया हिस्सा

Date:


इंटीमेट सीन्स को लेकर अनुप्रिया सीरीज के प्रमोशन में नहीं लिया हिस्सा

कुछ समय में ही एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है. आज वे एक पॉपुलर चेहरा हैं. अनुप्रिया ने अपने करियर में कई सारी वेब सीरीज में भी काम किया है और इससे उन्हें ज्यादा पहचान मिली है. एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं.

वे सेक्रेड गेम्स, द फाइनल कॉल, अभय, क्रिमिनल जस्टिस, आश्रम, असुर और पांचाली जैसी वेब सीरीज में नजर आई हैं. इनमें से पांचाली को लेकर एक कंट्रोवर्सी भी चर्चा में रही थी.

दरअसल पांचाली वेब सीरीज के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अनुप्रिया पर आरोप लगाया गया कि वे इस वेब सीरीज का प्रमोशन नहीं कर रही हैं और वे एक एक्ट्रेस होने की पूरी ड्यूटी नहीं निभा रही हैं.

अनुप्रिया को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपना पक्ष भी रखा और बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई सारी बातों को क्लियर नहीं बताया गया और मिसलीड किया गया.

अनुप्रिया ने कहा था कि पहले उनसे कहा गया था कि पांचाली एक 45 मिनट की शॉर्ट फिल्म होगी. मगर बाद में पता चला कि ये एक वेब सीरीज है. इसके बाद इसमें पहले ही फिक्स कर दिया गया था कि इंटीमेट सीन 30 सेकेंड्स से लंबे नहीं होंगे और डिम लाइट में किए जाएंगे. मगर इंटीमेट सीन की लेंथ को 3-4 मिनट का रखा गया. साथ ही इसे डिम लाइट की जगह रोशनी में किया गया. इन सब कारणों से अनुप्रिया ने इस वेब सीरीज को प्रमोट नहीं किया था. जब पूरा मामला खुलकर सामने आया तो अनुप्रिया की हर तरफ तारीफ की गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...