‘हीरोपंती 2’ में विलेन बने नवाज़ुद्दीन, टाइगर से लेंगे टक्कर!

बॉलीवुड‘हीरोपंती 2’ में विलेन बने नवाज़ुद्दीन, टाइगर से लेंगे टक्कर!

Date:


‘हीरोपंती 2’ में विलेन बने नवाज़ुद्दीन, टाइगर से लेंगे टक्कर!

टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया की जोड़ी दिखने वाली है। वहीं, अब फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी जुड़ चुका है।

नवाज फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं, जो टाइगर से टक्कर लेते दिखेंगे। खास बात है कि इससे पहले भी टाइगर और नवाज एक फिल्म में साथ दिख चुके हैं, जिसका नाम है- मुन्ना माइकल। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। लिहाजा, दोबारा इन्हें साथ देखना दिलचस्प होगा।

हीरोपंती 2 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिर लॉकडाउन लगा दिया गया। जैसे ही महाराष्ट्री में लॉकडाउन खत्म किया जाएगा, फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के पूरे कास्ट एंड क्रू के कोविड वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी ली है।

‘हीरोपंती 2’ के म्यूजिक स्कोर का पदभार एक आर रहमान को सौंपा गया है। दिलचस्प बात यह है कि रहमान हीरोपंती सीक्वल के लिए बैकग्राउंड स्कोर की भी रचना कर रहे हैं और रहमान द्वारा फिल्म में 5 गाने कंपोज़ करने की उम्मीद है।

बागी 2 और बागी 3 के बाद “हीरोपंती 2” टाइगर श्रॉफ और निर्देशक अहमद खान की एक साथ तीसरी फिल्म है। वहीं, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में साथ नजर आए थे, जो कि तारा की डेब्यू फिल्म थी। ‘हीरोपंती 2’ को 3 दिसंबर 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...