Rashifal 5 September 2022: इन तीन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, पढे़ बाकी राशियों का हाल

धर्मRashifal 5 September 2022: इन तीन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य...

Date:

मेष 

आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। अपने व्यवसाय में उधेड़बुन को सुलझाने में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी चिंता का कारण बन सकती है,क्योंकि कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारियों से अनबन होने के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष

 आज पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कोई पैतृक संपत्ति मिलने से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग योजना बनाकर कार्य करेंगे,तभी वह अपने सभी कार्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। किसी पुरानी नौकरी के साथ-साथ दि दूसरी नौकरी का ऑफर आए,तो अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। विद्यार्थी कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करेंगे और सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे

मिथुन 

आज का दिन लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और बिजनेस के साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी,जिसका लाभ मिलेगा। यदि किसी समस्या के समाधान के लिए पिताजी से बातचीत करें,तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर उन पर अमल करना होगा,तभी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को कुछ बढ़िया खबरें मिलेंगी। कामकाज के सिलसिले में यदि किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह कोई लाभ का सौदा लेकर आएगी। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

सिंह 

आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनी कुछ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। कोई पुराना मित्र मेल मिलाप करने आ सकता है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो खरीदारी करते समय जेब का ख्याल अवश्य रखें।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की पूरी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन जो विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने धन को भविष्य के लिए भी संचय करना होगा नहीं तो बाद में धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं तो आएंगी,लेकिन जीवनसाथी के साथ मिलकर उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकता है।

तुला 

आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि आपके खर्चों में भी आज बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी यात्रा पर जा सकते है। कुछ शत्रु हानि पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी व्यक्ति से बेवजह की बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा व बुद्धि का प्रयोग करके शांति से काम ले। काम का बोझ बढ़ने से परेशान रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां कुछ शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में कुछ चिढचिढ़ापन बना रहेगा। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु 

आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि किसी को धन उधार देंगे,तो वह आपसी रिश्तों में विवाद करा सकता है। नौकरी कर रहे लोग उच्च अधिकारियों की कृपा से अच्छा पद पा सकते हैं,जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

मकर 

आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि नौकरी के लिए इंटरव्यू को देने जा रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। घर परिवार में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी,इसलिए उन्हें पूरी मेहनत करनी होगी। किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं,लेकिन उसमें किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें,नहीं तो वह कोई गलत सलाह दे सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि व्यापारिक मामलों में भविष्य की कुछ योजनाओं को सोचकर धन लगाएंगे,तो वह अच्छा लाभ दे सकती हैं,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पडेगा। जिन्हें वे भाइयों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावट रहेंगी,जिनको लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन वह आसानी से सुलझ जाएंगी

मीन 

आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के एक के बाद अवसर प्राप्त होते रहेंगे,जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। नौकरी कर रहे लोग यदि व्यापार की योजना बना रहे हैं,तो वह उसे सुचारू रूप दे सकते हैं,जिन लोगों को विवाह में समस्या आ रही थी, समस्या दूर होगी और उन्हें खुशखबरी सुनने को मिलेगी। मित्र के साथ कहीं खाने-पीने आदि की योजना बना सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related