Rajouri Encounter: राजौरी में मुठभेड़ जारी, ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड समेत दो आतंकवादी ढेर

नेशनलRajouri Encounter: राजौरी में मुठभेड़ जारी, ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड समेत दो...

Date:

Rajouri Encounter: राजोरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच आज गुरुवार दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। बुधवार सुबह 10 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात सात बजे तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण नौ घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई। लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों के चारों ओर घेरा डाले रखा।

राजोरी के बाजीमाल में गुरुवार दूसरे दिन मुठभेड़ शुरू

जम्मू संभाग के जिला राजोरी (Rajouri Encounter) के बाजीमाल में गुरुवार दूसरे दिन मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों के खात्मे को लेकर चलाए गए (Rajouri Encounter)ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अभी तलाशी अभियान जारी है।

ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड

पीआरओ डिफेंस ने बताया गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी कॉरी मारा है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया था। कॉरी लश्कर-ए-तैयबा का उच्च रैंक आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इन आतंकियों को इन क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा था। वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल जनवरी को राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम दिया था। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इमसें पांच लोग गोलीबारी में और दो लोग आईईडी ब्लास्ट में मारे गए थे।
जिला राजोरी के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई।

बलिदान अधिकारियों की पहचान

बलिदान अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। एक बलिदानी की पहचान नहीं बताई गई है। 9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया है। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम इलाके में दो आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के बाद से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चार दिन से तलाशी अभियान चला रहे थे। शाम को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ब्रेवी क्षेत्र में किसी घर में दो बंदूकधारी लोग घुसे हैं। दोनों संदिग्ध खाना खाने बाद फरार हो गए। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन में खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन से तलाशी ली जा रही थी।

कोबरा कमांडो को आतंकवादियों की तलाश में उतारा

सीआरपीएफ ने कोबरा कमांडो को भी आतंकवादियों की तलाश में उतारा। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घुसे आतंकियों को ढूंढ निकाला और इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई जो रात 7 बजे जाकर रूक गई। सैन्य सूत्रों ने बताया कि घिरे हुए दोनों आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल बुलाए हैं। घेरे को और मजबूत बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सैनिकों को शामिल करके ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। दोनों आतंकवादी विदेशी नागरिक प्रतीत होते हैं और रविवार से इलाके में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक धार्मिक स्थल में शरण ले रखी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...